आप दूसरों से अलग सोच रखते हो और दुनिया आप पर हंसती है तो इसे जान लो

एक राजा बहुत बुद्धिमान था। राज्य में पानी की कमी हुई। राज्य में केवल 2 ही कुएं बचे। एक राजा के महल में और दूसरा बाहर गाँव में। गांव के कुएं का पानी खराब हो चुका था जो भी उसे पी लेता वो पागल हो जाता।

मरने से अच्छा पागल हो जाओ ये सोच कर सभी गांव वालों ने वो पानी पी लिया और सब पागल हो गए। राजा खुश था कि मेरे पास तो मेरा खुद का कुँवा है। और इसका पानी भी साफ है, मुझे कुछ नहीं होगा।

तभी अगले दिन सभी गाँव वाले, जो अब पागल हो चुके थे, हथियार लेकर महल आ गए और उन्होंने राजा से कहा तुम पागल राजा हो अब हमें हमारी तरह ही कोई बुद्धिमान राजा चाहिए।

मेहनत के बाद भी रिजल्ट क्यों नहीं मिलता? इसे जान लो

राजा तनाव में आ गया कि ये सब, खुद पागल हो चुके है और मुझे पागल समझ रहे है। राजा ने मंत्री से पूछा- मुझे क्या करना चाहिए। मंत्री ने कहा राजन जिंदा रहना है और राज्य बचाना है तो चुप चाप पीछे के रास्ते से जाओ और उसी गाँव के कुएं का पानी पी आओ। राजा जाता है और उसी कुएं का पानी पीकर खुद भी पागल हो कर वापस आ जाता है। राजा को देख गांव वाले खुश हो कर कहते है हे भगवान, हमारा राजा पागल हो गया था लेकिन

आपने उसे ठीक कर दिया अब हमारा राजा भी हमारी तरह गालियां देता है और शराब पीता है। धन्यवाद भगवान।

कहानी की सीख - जो दुनिया में सच मुच बुद्धिमान होता है. जो लोगों से अलग सोच रखता है उसे बुद्धिहीन लोग पागल समझते है जबकि असल पागल तो बुद्धिहीन लोग है. इस लिए दुनिया में महान लोग अब कम पैदा होते है क्योंकि दुनिया उन्हें अपने जैसा बनाने में लग जाती है। इसलिए यदि आपके सपने बड़े है,

आपके अवचेतन मन कि पॉवर जानकर हैरान हो जाओगे.

आप दूसरों से अलग सोच रखते हो और दुनिया आप पर हंसती है या आपको पागल समझती तो उदास हो कर अपना मनोबल कभी कम ना करे। क्योंकि पागल लोगों के लिए बुद्धिमान व्यक्ति पागल ही होता है। दूसरों की सुन कर और उन्हें देख कर अपना महान लक्ष्य कभी ना बदले।

अपने दिमाग से दूसरे के दिमाग की बातें कैसे जानते हैं?

बीते कल को कैसे भुलाए? जीवन में कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा तो इसे जान लो 

इंसान की इच्छा खत्म क्यों नहीं होती? इसे जानो

Post a Comment

Previous Post Next Post