सेब के बीज जहरीले क्यों होते हैं और अगर आप इन्हे गलती से खा लें तो क्या होगा?

दोस्तो आपने अक्सर यह जरूर सुना होगा की सेब के बीजों को नही खाना चाहिए क्योंकि यह जहरीले होते हैं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते है 

सेब के बीजों में एक जहरीला यौगिक साइनाइड मौजूद होता है, यह वही जहर है जो नाजियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता था।

लेकिन ऐसे मामले बहुत कम सुनाई पड़ते की सेब के बीज खाने से किसी की मौत हो गई, ऐसा इसलिए होता हैं  क्योंकि सेब के बीजों में मौजूद साइनाइड की मात्रा बहुत कम होती है और वह साइनाइट जहर कम गुणवत्ता वाला होता है।

यदि व्यक्ति शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.6 मिलीग्राम से अधिक साइनाइड का सेवन करता है तो इसके परिणाम बहुत भयानक हो सकते है

 जैसे: लकवा मारना, heart failure ( दिल की धड़कन रुकना), यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती हैं.

चलिए इसे और आसान भाषा में आपको समझाते हैं यदि एक 70 किलो का व्यक्ति 42 मिलीग्राम साइनाइट का सेवन करता है तो यह सभी बीमारी उस व्यक्ति को हो स  कती है।

इसके अलावा अगर कम मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे सिरदर्द, उल्टी, मतली, पेट में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना और मानसिक भ्रम जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

 चलिए इसकी कैलकुलेशन करते हैं ताकि आपको अच्छे से समझ में आ जाए 

एक सेब के बीज में लगभग 0.06 से 0.24 मिलीग्राम साइनाइड होता है, इसलिए अगर एक वयस्क (Adult) एक बार में 243 से 6084 बीजों का सेवन कर लेता हैं तब यह उसके लिए 

घातक हो सकता हैं इसीलिए जहरीला होने के बावजूद, सेब के बीज का सेवन करना काफी सुरक्षित है। लेकिन अच्छा नहीं है।


यह भी पढ़े ➤

सांडे का तेल क्या होता हैं? इसके फायदे, नुकसान, खतरनाक सच्चाई


Post a Comment

Previous Post Next Post