वैसे तो समस्याएं सभी के जीवन मे आती है।कभी कम तो कभी एक साथ बहुत सारी।

लेकिन कई लोग तो समस्याओं का सामना डटकर करते है और बहुत सारे लोग हार मान लेते है।
आज हम आपको इसी topic पर एक कहानी बताते है।


एक बार एक हिरन था। उसे बहुत जोरो से प्यास लगी हुई थी। वह जंगल मे पानी को ढूंढने के लिए इधर उधर दौड़ रहा था।दौड़ते दौड़ते वह थक गया और पेड़ के नीचे बैठ गया।तभी उसे पानी के बहने की आवाज आयी।
वह जिस तरफ से आवाज रही थी उस तरफ चला गया।थोड़ी दूर जाते ही उसे एक नदी दिखी।
वह बहुत खुश हो गया और पानी पीने के लिए नदी के पास गया।


जैसे ही वह पानी पीने के लिए गर्दन नीची करने लगा उसे अपने right side में एक शिकारी दिखा जो धनुष बाण लेके उस पर निशाना साधे हुए था।

फिर उसने left side देखा तो पास ही में एक झाड़ी के पीछे उसे शेर दिखा।
जब उसने पीछे देखा तो पीछे भी आग लगी हुई थी जो तेजी से उसकी तरफ रही थी।
वह घबराया और सोचने लगा कि किधर भी जाओ मरना तो है।सभी तरफ problems है।
उसने आराम से सोचा कि मरना तो है ही क्यों ना अपनी प्यास बुझायी जाए और वह पानी पीने लग गया।
वह पानी पी रहा था कि बारिश गयी। बारिश की वजह से शिकारी का निशाना चूक गया और तीर शेर को लग गया और बारिश से आग भी बुझ गयी।
उसकी सारी problems भी दूर हो गयी और उसकी जान भी बच गयी।


इसलिए कहा जाता है कि समस्याओं से घबराना नही चाहिए उनका डटकर सामना करना चाहिए।

यह भी पढ़े➤

मन के अंदर के डर को कैसे खत्म करें? Man Ke Dar Ko Kaise Khatm Karen?

Post a Comment

Previous Post Next Post